Friday 23 September 2016

छात्रसंघ जरूरी है

                                                              छात्रसंघ जरूरी है

                                  



आजकल कई लोग कहने लगे है, छात्रों को राजनीति से दूर रहना चाहिए ,, न जाने क्या सोचते है ये लोग?
लेकिन जितना मुझे समझ में आता है,

 यदि छात्र राजनीति से दूर रहे होते तो,, देश को विश्व के इतिहास का सबसे बड़ा और सफतलम और सम्माननीय क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद न मिलते, क्यों कि अगर कोई चंद्रशेखर आजाद के बारे में थोड़ा सा भी जानता होगा उसे ये जरूर ज्ञात होगा कि चंद्रशेखर आजाद अपने छात्र जीवन से ही राजनीति में बहुत सक्रिय थे , और ये मेरा सौभाग्य है कि जिस पावन स्थल से चंद्रशेखर आजाद ने शिक्षा ग्रहण  की उसी जगह से मैं भी पढ़ाई कर रहा है,, वो पावन स्थल है महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय,
न जाने कितने राजनेता काशी विद्यापीठ से शिक्षा ग्रहण कर देश की राजनीति में सक्रिय रहे,,

 लाल बहादुर शास्त्री जी जिन्होनें न सिर्फ देश का सबसे सफलतम नेतृत्व किया बल्कि अपने छोटे से कार्यकाल में ही देश में एक नई उर्जा का संचार करने में सफल रहे। यदि छात्र राजनीति से दूर रहे होते तो देश को देश के वर्तमान गृहमंत्री राजनाथ सिंह न मिलते,, बिहार को लालू प्रसाद यादव न मिलते,, बिहार के यशस्वी नेता नीतीश कुमार न मिलते ,, रविशंकर प्रसाद न मिलते ,, सुशील मोदी न मिलते और देश में वैचारिक क्रांतियों को आधार न मिलते।। आगे और भी अनेको उहाहरण दे सकता हूँ लेकिन आप सभी समझदार है ,,

इसलिए सकारात्मक राजनीति में सक्रिय रहिए,, देश के प्रति समर्पित रहिये खुश रहिये,
जय हिंद जय भारत
जय काशी विद्यापीठ

No comments:

Post a Comment

योगेश्वर श्रीकृष्ण

                                                       ।।।।  जय श्री कृष्णा ।।।।                                                            ...